{"_id":"57643f364f1c1b821d11b676","slug":"broken-main-canal-submerged-farmland","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य नहर टूटी, खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य नहर टूटी, खेत जलमग्न
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
टूट गई नहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के अधिकांश भूभाग को सिंचित करने वाली दोहरीघाट सहायक परियोजना की मुख्य नहर शुक्रवार के शाम फरसाटार ग्राम के पास टूट गई। इससे सैकड़ों एकड़ क्षेत्रफल में पानी फैल गया। सूचना मिलने के बाद नहर में पानी की सप्लाई रोक दी गई। नहर में पानी बंद हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।
घाघरा नदी से संबद्ध दोहरीघाट सहायक परियोजना की मुख्य नहर से जिले के अधिकांश क्षेत्रों की सिंचाई होती है। शुक्रवार को नहर में पानी की सप्लाई जारी थी। इसबीच फरसाटार ग्राम के आगे करीब छह फीट के दायरे में नहर टूट गई। नहर टूट जाने से आसपास के क्षेत्रों में पानी फैल गया। नहर का पानी आसपास के खाली पड़े खेतों में बहता हुआ समीपवर्ती ग्रामों के सीमाओं पर दस्तक देने लगा। इससे इलाके में खलबली मच गई। नहर टूटने की भनक लगते ही पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी प्राप्त की। इस बारे में बेलथरारोड एसडीएम राधेश्याम पाठक ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिलते ही पानी की आपूर्ति रोक दी गई। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल नहर दुरुस्त कराने का निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही नहर को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। नहर टूट जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर लगी है।