फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bridge will be built on river Ganga in Mahuli

महुली में गंगा नदी पर बनेगा पुल

Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on river Ganga in Mahuli
बैरिया। महुली में गंगा पर पुल बनेगा। इसके लिए भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सहमति दे दी है। जल्द ही इसका सर्वे भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा कराया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा में पत्रकारों को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि निर्माणाधीन शिवपुरघाट पुल से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को जोड़कर आरा तक ले जाया जाएगा। इसके लिए भी भूतल परिवहन मंत्रालय ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। बीएसटी बंधे पर एनएच-31 के किनारे चांददियर पुलिस चौकी के पास व सिताबदियारा के लाला टोला गांव के सामने बीएसटी बंधे पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा। दोनों स्मृति द्वारों के निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए 11 अक्टूबर को भूमि पूजन हो सकता है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए 6200 करोड़ रुपये भूतल परिवहन मंत्रालय ने अवमुक्त कर दिया है। बलिया में कृषि उत्पादन और सब्जी निर्यात केंद्र की स्थापना की योजना है। सांसद ने कहा कि जयप्रकाश नगर से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों का परिचालन 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। अगर जमीन उपलब्ध हुई तो यहां बस डिपो भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed