फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bridge traffic stop on large vehicles

पुल से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक

Fri, 06 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 06 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bridge traffic stop on large vehicles
जिले को बिहार के बक्सर से जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु का मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। इसके मद्देनजर बक्सर जिला प्रशासन ने सेतु पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


वाहनों को रोकने के लिए दोनों तरफ लगे एंगल की ऊंचाई कम कर दी गई है। काम में लगे इंजीनियरों की माने तो ढलाई शुरू होने पर 20 दिनों   तक आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन


पुल पर भारी वाहन न जाए इसके लिए बक्सर सेतु के पास 24 घंटे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुल मरम्मत में जुटे मजदूरों का कहना है कि वर्तमान में पुल के ज्वाइंट तक लगे प्लेट को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को लोहे का एंगल की ऊंचाई सात फीट कर देने के बाद सिर्फ सवारी गाड़ियां ही आ जा पा रही हैं।  वहीं अब अगर बड़े वाहनों को बक्सर जाने के लिए गाजीपुर होकर जाना पड़ेगा।


 इस पर उन्हें करीब 70 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग जाने के कारण बालू के दाम पर उछाल आ सकता है।

क्योंकि इस पार बसे बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता को पुल के उस पार अर्थात बिहार से बालू लाने के लिए छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।

वहीं लगन के दिनों में शादी व अन्य कार्यों को लेकर बक्सर-बलिया आने-जाने वाले लोगों का रेला लगा रहता है। ऐसे में यदि पुल पर आवाजाही बंद हो जाती है, तो लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed