फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bride and groom injured in saving the bull

Ballia News: सांड़ को बचाने में दूल्हा-दुल्हन घायल

Thu, 23 Feb 2023 04:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Thu, 23 Feb 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
bride and groom injured in saving the bull
सामने से आ रही स्कार्पियो से टकराई कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनियर। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी नई बस्ती के पास बृहस्पतिवार की सुबह शादी के बाद कार से वापस लौट रहे दूल्हे की गाड़ी सांड़ को बचाने में सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। दुल्हन की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी विशाल कुमार मौर्य (25) पुत्र बृजनाथ मौर्य की बरात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव में विनोद वर्मा के यहां 22 फरवरी को गई थी। शादी के बाद दुल्हन गुड़िया (22) पुत्री विनोद वर्मा की विदाई बृहस्पतिवार को हुई। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी जैसे ही पुरुषोत्तम पट्टी नई बस्ती के पास पहुंची, सामने आए सांड़ को बचाने में स्कार्पियो से टक्कर हो गई। इससे दूल्हा-दुल्हन दोनों जख्मी हो गए। दोनों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दुल्हन को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। दूल्हे को इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed