फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ... Bridal procession reached the hospital

... बारात लेकर अस्पताल पहुंची दुल्हन

Tue, 19 May 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 19 May 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
... Bridal procession reached the hospital
जिला अस्पताल में मंगलवार को दोपहर में उस समय लोग हैरान रह गए जब लाल जोड़े में सजी दुल्हन बारात लेकर आई और वार्ड में भर्ती एक झुलसे युवक के साथ विवाह की रस्में पूरी करने लगी।
विज्ञापन


सिंदूरदान के बाद वह युवक की सेवा में लग गई। दोनों का विवाह पहले से ही19 मई को तय था लेकिन 17 मई को घर में लगी आग में मां को बचाने में युवक झुलस गया था।
विज्ञापन


फिल्म विवाह का दृश्य मंगलवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। अंतर इतना था कि यहां दूल्हे ने नहीं, बल्कि दुल्हन ने झुलसे दूल्हे के पास जाकर खुशी-खुशी शादी रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपरा के उमधा गांव निवासी दुल्हन गुडि़या पुत्री राधाकिसुन सिंह बारात लेकर जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल में भर्ती बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी उमेश सिंह जो घर में लगी आग में फंसी अपनी मां को बचाने में खुद बुरी तरह झुलस गए थे, ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुडि़या की मांग भरी और रस्मोरिवाज के साथ जीने-मरने की कसम खाई। शादी के बाद गुडि़या उमेश की तीमारदारी में लग गई। नम आंखों से उसने अपने पिता से कहा कि ‘पापा मैं इनके साथ हमेशा खुश रहूंगी’। 

बता दें कि छपरा के उमधा गांव निवासी राधाकिसुन सिंह की पुत्री गुडि़या की शादी राजा गांव खरौनी निवासी उमेश सिंह के साथ तय थी। 15 मई को तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।


17 मई को उमेश के घर में सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई और उमेश की मां राजकुमारी समेत सिंधु, राजेश्वर सिंह, संजय सिंह लपटों की चपेट में आ गए। मां को बचाने में उमेश खुद झुलस गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गुडि़या के इस निर्णय की सराहना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed