{"_id":"7c9a84189880f340a22fead6ff13481d","slug":"break-down-of-senani-exp-on-suremanpur-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेमनपुर में फेल हुआ सेनानी का इंजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेमनपुर में फेल हुआ सेनानी का इंजन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
डाउन सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार सुबह सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
पर फेल हो गया। शुक्रवार की सुबह 5.13 बजे पहुंची सेनानी एक्सप्रेस ढाई
घंटे तक सुरेमनपुर में ही खड़ी रही।
अप में जाने वाली मालगाड़ी का इंजन जोड़कर सेनानी को छपरा रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। इससे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहले से ही 12 घंटे देर से पहुंची थी। गुरुवार की रात 11.50 बजे पहुंचने वाली सेनानी एक्सप्रेस जब दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 5.13 बजे पहुंची तो इंजन फेल हो गया।
इसकी सूचना तत्काल रेलवे कंट्रोल को दी गई। रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर दो घंटे बाद अप मालगाड़ी के आने के बाद उसका इंजन सेनानी एक्सप्रेस में जोड़कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान यात्रियों को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल के साथ ही अन्य आवश्यक सामानों के लिए भटकना पड़ा।