फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   boyfriend committed suicide after Knowing about lover affair with someone else in ballia

UP News: प्रेमिका के किसी और से अफेयर की बात जान शादीशुदा प्रेमी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Thu, 18 May 2023 11:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 11:06 PM IST
सार

बलिया जिले के उधरन गांव निवासी संदीप कुमार मौर्य (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। नौकरी के दौरान उसे एक गांव की एक युवती से प्रेम हो गया। हाल ही में उसे प्रेमिका के किसी और से अफेयर होने की बात पता चली। समझाने पर भी प्रेमिका नहीं मानी तो उसने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। 
 

विज्ञापन
boyfriend committed suicide after Knowing about lover affair with someone else in ballia
प्यार में धोखा खाने के बाद युवक ने की खुदकुशी

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका की जिंदगी में दूसरे प्रेमी के आने पर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए अपनी प्रेमिका व नए प्रेमी को ठहराते हुए ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन गांव निवासी संदीप कुमार मौर्य (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह मऊ स्थित किसी ठेकेदार के यहां सुपरवाइजर था और घर भी आता जाता था। इसी दौरान एक गांव की एक युवती से प्रेम हो गया। प्रेम काफी दिनों तक चला, लेकिन इसी बीच युवती का किसी और युवक से प्रेम संबंध हो गया।

विज्ञापन

प्रेमिका को कई बार किया समझाने का प्रयास

संदीप को यह नागवार गुजरा और उसने कई बार युवती को समझाने का प्रयास किया। सोमवार को संदीप मऊ से घर पहुंचा। उसके बाद बुधवार की शाम कथित प्रेमिका के गांव पहुंचा और विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। कुशहा रसीदपुर मूसई यादव के ट्यूबवेल के समीप उसका शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जयमाल के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में डाला सिंदूर, देखता रह गया दूल्हा, जमकर हंगामा

इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें संदीप ने आत्महत्या के लिए प्रेमिका व उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है। लिखा है कि दोनों उसे ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने रामविलास मौर्य की तहरीर पर प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा बिंद कुमार ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है कि किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट व तहरीर पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed