फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boom of railway crossing broken due to pickup, jammed

पिकअप के धक्के से टूटा रेलवे क्रासिंग का बूम, जाम

Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Boom of railway crossing broken due to pickup, jammed
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीप टूटे रेलवे क्रासिंग के चलते लगाए गए पाइप के नीचे निकलने की मच? - फोटो : BALLIA
बलिया। मंगलवार की दोपहर एक पिकअप के धक्के से चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित रेलवे क्रासिंग टूट गया। जिससे करीब दो घंटे तक पूरा नगर जाम की झाम से कराहता रहा। रेलवे के क्रासिंग विभाग के कर्मचारियों द्वारा करीब दो घंटे बाद क्रासिंग दुरूस्त किया गया। जिसके बाद यातायात बहाल हुई और लोगों को जाम के झाम से निजात मिली। आलम यह रहा कि चिलचिलाती धूप में लोग जो जहां थे वहां घंटों फंसे रहे। संयोग अच्छा रहा कि इन दिनों स्कूल बंद चल रहे है, अन्यथा बच्चों का क्या हाल होता। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दे कि चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित रेलवे क्रासिंग तो आए दिन टूटता ही रहता है, लेकिन मंगलवार की दोपहर पिकअप के धक्के से टूटे रेलवे क्रासिंग क्रासिंग के कारण पूरा नगर करीब दो घंटे तक जाम के झाम से कराहता नजर आया। इस दौरान जो जहां था वहीं पर फंसा रहा। यह सिलसिला करीब 2.15 बजे तक चलता रहा है। जब क्रासिंग बनकर तैयार हुआ तब जाकर नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हुई। इस चिलचिलाती धूप में सभी यही जानने का प्रयास करते है कि आखिर ओवर ब्रिज से लेकर नगर का प्रत्येक मार्ग पर जाम क्यो लगा हुआ है। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात व सिविल पुलिस प्रयास करती रही, लेकिन उनकी भी बुद्घि फेल हो गई थी। कारण कि प्रत्येक मार्ग पर सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां जस की तस खड़ी रही। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान एम्बुलेंस जाम में नहीं फंसी और नाही स्कूल खुले थे। इस बाबत रेलवे क्रासिंग के जेई मिश्री लाल ने बताया कि स्टेशन से करीब 11.55 बजे सूचना मिली कि चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित क्रासिंग पिकअप के धक्के से टूट गया है। जिसके बाद कर्मचारी पहुंचे और करीब 2.15 बजे क्रासिंग को दुरुस्त किया। उधर, स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे क्रासिंग के कारण कोई ट्रेन बाधित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed