फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Books were provided to girls from destitute families for admission

Ballia News: निराश्रित परिवार की बच्चियों का दाखिला करा दी गईं किताबें

Fri, 04 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Books were provided to girls from destitute families for admission
बलिया। रेवती क्षेत्र के गोपाल नगर की निराश्रित दो बच्चियों का निकटवर्ती विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने दाखिला कराकर स्कूली बैग, पाठ्य पुस्तकें एवं कॉपी दी। साथ ही उनकी दो साल की बहन के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रतिमाह 4000 रुपये और मां को पेंशन देने का बंदोबस्त किया गया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर गांव निवासी इंद्रजीत साहनी ने जिलाधिकारी एमपी सिंह से जनता दरबार में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी कि उसके छोटे भाई रंजीत साहनी की दुर्घटना में मौत हो गई है। उसकी तीन पुत्रियां रागनी साहनी(9), नायरा साहनी (6) एवं कुमारी आर्या साहनी (2) और उनकी मां रानी देवी निराश्रित हो गई हैं। धनाभाव के कारण बच्चियों की शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। जीवन यापन में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिवंगत रंजीत साहनी की पत्नी रानी और उसकी बच्चियां बैरिया क्षेत्र के मधुबनी में रह कर जैसे-तैसे गुजर बसर कर रही हैं। उनको किसी प्रकार की सरकारी सहायता भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही बीएसए मनीष कुमार सिंह को रागनी और नायरा की शिक्षा का प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार को परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी उनके गांव पहंुचे।

इसके बाद बीसए ने दोनों बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराया। जिला प्रोबशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत रागनी और नायरा को 2500 रुपया प्रतिमाह एवं आर्या के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रतिमाह 4000 रुपये एवं उनकी मां को निराश्रित महिला पेंशन योजना से आच्छादित किया है। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed