फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Books not yet reached in English medium council schools

अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय स्कूलों में अब तक नहीं पहुंचीं किताबें

Sat, 18 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Books not yet reached in English medium council schools
बलिया। एक सितंबर से परिषदीय विद्यालयों में शासन के निर्देश पर पठन-पाठन के साथ नामांकन कराया जा रहा है। विद्यालयों में सरकार की ओर से बच्चों को एनसीईआरटी की पुस्तकें नि:शुल्क वितरित कराए जाने का आदेश जारी किया गया है। जिले में अंग्रेजी माध्यम से 90 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें आधे से अधिक विद्यालयों के बच्चों को पाठ्य पुस्तकें अब तक नसीब नहीं हो पाई, जिससे उन्हें पढ़ाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2250 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें 1598 प्राथमिक, 259 जूनियर और 392 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इसमें जनपद के 17 विकास खंडों में करीब 90 अंग्रेजी माध्यम से संचालित परिषदीय विद्यालय भी शामिल है। जहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण सरकार की ओर से होना है लेकिन अंग्रेजी माध्यम के आधे से अधिक विद्यालयों में अभी तक पुस्तकें नहीं पहुंचीं। ऐसे में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के सामने संकट खड़ा हो रहा है, जिससे पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों समेत जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में एक-दो दिन में पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही तेज कर दी गई है। - नुरुल हुद्दा, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed