{"_id":"6690f55a10133f9ea20c4857","slug":"bolero-trampled-young-man-in-ballia-villagers-got-angry-blocked-the-road-chaos-family-members-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः बोलेरो ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों में भड़का गुस्सा, सड़क पर किया भीषण चक्काजाम; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाकः बोलेरो ने युवक को रौंदा, ग्रामीणों में भड़का गुस्सा, सड़क पर किया भीषण चक्काजाम; परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 12 Jul 2024 02:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:50 PM IST
सार
Ballia News: दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों ने भीषण चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। जाम कर रहे लोगों और परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के बांसडीह-बेरूआरबारी मार्ग पर स्थित बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मैरीटार गांव के सिद्धौली के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह से ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मैरीटार गांव के सिद्धौली मौजा निवासी अभिषेक पासवान (21) गुरुवार की रात करीब 10 बजे घर से कही जा रहा था, तभी बोलेरो ने उसे रौंद दिया। घायल अभिषेक पासवान को पीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन