फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bolero seized from Malp, two arrested

बीते दिनों मलप से चोरी बोलेरो पुलिस ने किया बरामद

Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bolero seized from Malp, two arrested
बलिया। मलप स्थित राइस मिल के पास से 22 नवंबर 2019 की रात चोरी गई बोलेरो को पुलिस ने रविवार की शाम नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित कोलंबस स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो पर सवार दो लोगों को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अमर उर्फ राजू यादव बरजला मुहम्मदाबाद गोहना मऊ और अजय यादव कटबांस कोपागंज मऊ का निवासी है?
विज्ञापन

स्वाट टीम व नगरा पुलिस रविवार की शाम गड़वार तिराहे पर गश्त कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि विगत दिनों थाना नगरा क्षेत्र से चोरी बोलेरो को बेचने के लिए बदमाश रसड़ा होते सीवान बिहार जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नगरा-रसड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित कोलम्बस स्कूल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक बोलेरो आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास पुलिस ने किया। बोलेरो चालक ने वाहन को तेजी से मोड़ना चाहा, लेकिन गाड़ी बंद हो गई। पुलिस का कहना है कि बोलेरो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम ने बचाव करते हुए बोलेरो में सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। बदमाश अमन उर्फ राजू यादव पुत्र रामकेर के पास से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक मोबाइल और अजय यादव पुत्र शिवमुनी यादव के पास से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, मिस कारतूस, एक मोबाइल बरामद हुआ। बरामद असलहों व वाहन का कागजात मांगा गया तो दिखाने में असमर्थ रहे। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ये बोलेरो हम लोगों ने 22 नवंबर 2019 की रात मलप राइस मील के पास से चोरी की थी जिसे आज बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहे थे। जिसका असली नंबर डब्लू 40 एएफ 8769 है। इसके अलावा 28 दिसंबर 2019 की रात्रि थाना कासिमाबाद के सनेहुआ चट्टी क्षेत्र से अपने एक अन्य साथी श्यामकरन के साथ मिलकर मोबाइल, रुपये, बाइक की लूट करने की बात स्वीकार की। इस बाबत एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि चोरी की बोलेरो, असलहा संग दो बदमाशों को नगरा व स्वाट टीम ने संयुुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। जबकि दो भागने में सफल हो गए। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर सिंह यादव, आरक्षी अनूप सिंह, वेद प्रकाश दूबे, अनिल पटेल, अतुल सिंह व विजय राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed