फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Body of Class 12 student found on railway track.

Ballia News: बारहवीं के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Body of Class 12 student found on railway track.
शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मृतक समीर पटेल।फाइल फोटो, परिजन - फोटो : Samvad
चितबड़ागांव (बलिया) । सदर कोतवाली के जलालपुर गांव निवासी समीर पटेल (17) पुत्र संजय पटेल का शव गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह मिला है। चेहरा पर घाव के निशान मिले हैं। पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संजय पटेल का आरोप है कि रविवार की रात को चितबड़ागांव से मेरे मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था। उसने खुद को चितबड़ागांव का निवासी बताया और कहा कि तुम्हारे बेटे को पकड़ा है। पीटने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरी जलालपुर गांव के एनएच किनारे चाय की दुकान है।
समीर कक्षा 12वीं का छात्र था। खाली समय में दुकान पर सहयोग करता था। रविवार की दोपहर समीर तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था।
उधर, पुलिस के अनुसार तीनों दोस्त ने एक होटल पर खाना खाया और इसके बाद चितबड़ागांव में मौसी के घर के बगल में किसी लड़की से मिलने समीर चला गया था। वहां लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और समीर के घर पर फोन कर परिजनों को बुलाया, लेकिन कोई गया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता संजय ने बताया कि घर के नंबर पर फोन करने वाले ने मुझे चितबड़ागांव बुलाया था। सोमवार की सुबह समीर का शव चितबड़ागांव से सात किमी दूर गाजीपुर बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक पर मिला।

राहगीरों की सूचना पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त करवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सौंप दिया। चितबड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर फोन करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed