फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Body of a young man found in a thicket in Sikandarpur, 70 km from the village.

Ballia News: गांव से 70 किमी दूर सिकंदरापुर में झुरमुट में मिला युवक का शव

Sat, 20 Jun 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in a thicket in Sikandarpur, 70 km from the village.
सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मृतक डब्लू सिंह।फाइल फोटो,परिजन
भीमपुरा । नगरा-भीमपुरा मार्ग पर सिकंदरापुर गेट के समीप प्राथमिक विद्यालय के पीछे बांस के झुरमुट में शनिवार की सुबह डब्लू सिंह (40) निवासी डुमरी सहतवार का शव मिला। सिर में चोट व नाक से खून निकल कर जमीन पर फैला था।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। एएसपी दिनेश शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार घटना स्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव सुनसान जगह पर फेंकने की आशंका जताई।
विज्ञापन

सहतवार थाना के डुमरी गांव निवासी डब्लू सिंह ई-रिक्शा चलाकर पत्नी किरण व दो बच्चों का भरण-पोषण करते थे। डब्लू सिंह चार बहनों के इकलौते भाई थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, शुक्रवार को किसी रिश्तेदारी में श्राद्धक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भीमपुरा थाना के सिकंदरापुर गांव के स्कूल के पीछे पोखरे की तरफ खेत घूम रहे एक व्यक्ति की नजर झुरमुट में औंधे मुंह पड़े व्यक्ति पर पड़ी, उसके चिल्लाने पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची, शव की तलाशी के दौरान कीपैड वाला मोबाइल फोन मिला। इससे उनकी पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी डब्लू सिंह के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे तथा मुंह और नाक से खून निकला हुआ था। बदन पर शर्ट नहीं थी। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों का दी। पत्नी किरण सिंह और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर भांजा अंजनी सिंह मौके पर पहुंचे, हत्या का आरोप लगाया।

इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश यादव ने बताया कि भीमुपुरा थाना के एक गांव में युवक का शव मिला है। पुलिस हर पहलु की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed