{"_id":"60aa2e9eaab59809be42ce86","slug":"body-of-a-blood-soaked-woman-found-in-the-uttar-pradesh-ballia-town-polytechnic-complex","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : टाउन पॉलिटेक्निक परिसर में खून से लथपथ मिला महिला का शव, फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : टाउन पॉलिटेक्निक परिसर में खून से लथपथ मिला महिला का शव, फैली सनसनी
Sun, 23 May 2021 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 May 2021 03:59 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि मामले का जल्द ही किया जाएगा खुलासा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा स्थित टाउन पॉलिटेक्निक के परिसर में रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव खून से लथपथ मिलने के बाद सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी, बांसडीहरोड थानाध्यक्ष के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पंहुची और जांच पड़ताल में जुट गई। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
शहर से सटे परिखरा स्थित टाउन पॉलिटेक्निक के हॉस्टल कैंपस में रविवार की सुबह खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा था। इसकी सूचना पालिटेक्निक के गार्ड ने अपने डायरेक्टर को दिया। डायरेक्टर की सूचना पर एसपी डॉ. ताडा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो बदमाशों ने महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंक दिया होगा। एसपी ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। घटना स्थल के मुख्य मार्गो पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी देखा जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।