{"_id":"65ad56f757bdc6970d0638f5","slug":"body-and-mind-became-devotional-chants-of-ram-were-echoing-everywhere-ballia-news-c-190-1-bal1001-10725-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भक्तिमय हुआ तन-मन, हर ओर गूंज रहे राम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भक्तिमय हुआ तन-मन, हर ओर गूंज रहे राम के जयकारे
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बलिया में हर किसी का तन-मन भक्तिमय हो चुका है। 22 जनवरी को रामोत्सव मनाने की तैयारी लोग जी जान से जुटे हुए हैं। घर-घर लोग रामोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। दुल्हन की तरह सजे मंदिरों में कहीं सुंदरकांड तो कहीं राम चरित मानस का पाठ हो रहा है। चहुंओर प्रभु श्रीराम के भजनों की धुन गूंज रही है। भगवा पताकाओं से बाजार पटे हुए हैं। कहीं शोभायात्रा निकल रही तो कहां झांकी।
आरएसएस के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। दक्षिणी चट्टी से शुरू हुई यात्रा दिलावलपुर, पकड़ीतर होते हुए गांधी आश्रम चौराहा पहुंची। युवाओं की टोली हाथ में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए शामिल हुई। जिला प्रचारक अनुज, कौशल, देवानंद सिंह, विनय शंकर सिंह, वेद प्रकाश खरवार, अशोक पांडेय आदि रहे। खरौनी गांव में स्थित राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। महंत रामदासजी महाराज के नेतृत्व में वाहनों से भगवान का गांव भ्रमण कराया गया। ढोल, ताशा, नगाड़ा के साथ लोगों ने गांव में जय श्रीराम का जयघोष किया। आलोक सिंह बबलू, चुन्नू सिंह, सौरभ सिंह, शशिकांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह थे। आसन जटहवा बाबा मंदिर से शुरू हुआ यह कारवां आसान चंडी माता मंदिर पहुंचा। वहां से पचखोर चौराहा स्थित काली माता मंदिर एवं हनुमान होते हुए गांव के काली मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गया। इस दौरान पूरा इलाका राममय बना रहा। संजय सिंह, आलोक सिंह, अरुण सिंह, जयनाथ सिंह, मंटू, अमित, पप्पू, गोपाल, लाल साहब थे। ताडीबडागांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे, हाथी-घोडे संग रामलीला भवन से निकली शोभायात्रा पूरे गांव व विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए रामजानकी मंदिर कुटी पर समाप्त हुई। आधा दर्जन रथों पर विराजमान राम लक्ष्मण सीता की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस दौरान वंदेमातरम जयश्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण ही राममय हो गया था। भक्ति गीतों पर युवा थिरकते रहे। शोभायात्रा में मुकेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, सुनील शुक्ला, शैलेश्वर सिंह आदि शामिल रहे। बेल्थरारोड में भाजपा नेता एनं रिटायर्ड जज अशोक कुशवाहा ने ग्रामों का भ्रमण कर व्यापक रूप से जनसंपर्क किए। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग दीप उत्सव मनाएं। इस मौके पर समर बहादुर, नींबू लाल, पंचा यादव, रामप्रकाश, संजय सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। जिला प्रचारक अनुज के नेतृत्व में संदेश यात्रा निकाली गई। रसड़ा से प्रारंभ होकर संदेश यात्रा पंदह, सिकंदरपुर, नवानगर आदि स्थानों का भ्रमण कर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों और घरों को दीपों से सजाने का संदेश दिया। करीब डेढ़ सौ किलोमीटर चल कर संदेश यात्रा नगरा के लिए रवाना हो गई। आलोक गिरि, दिलीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, लालबहादुर भारती, चुन्नू सिंह, पवन सोनी, राजेश गुप्ता आदि रहे।