फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boat overturned due to heavy rain and storm, death of young man

तेज बारिश और आंधी से पलटी नाव, युवक की मौत

Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Boat overturned due to heavy rain and storm, death of young man
जनपद में रविवार शाम तेज बारिश के साथ आई आंधी के दौरान सुरहा ताल में नाव पलटने से सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी युवक की मौत हो गई। युवक सुरहा ताल में मछली मारने गया था। सोमवार सुबह काफी खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील ने सरकार से मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सूर्यपुरा निवासी विवेक साहनी (25) रविवार की शाम सुरहाताल में नाव से मछली मारने गया था। उसी समय तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। चक्रवाती बारिश में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और विवेक ताल में डूब गया। रक्षाबंधन में उसकी मां राखी बांधने मायके गई थी। घर में सिर्फ पत्नी, दादी और पिता मौजूद थे। मछली मार कर देर शाम तक घर वापस न आने पर घरवालों को चिंता होने लगी। खोजबीन शुरु की गई, लेकिन रात हो जाने की वजह से उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह दर्जनों मछुआरों ने नाव से उसकी खोजबीन शुरू की। ताल के अंदर नैहट्टी के पास नाव और विवेक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजन बिलखने लगे। विवेक की शादी अभी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय लेखपाल सतेंद्र राणा, एसआई राम सिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालेन्दु रजक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरजू साहनी, ब्लाक प्रमुख भोला सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह ने परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed