फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boat capsizes in Ganga river during storm, sailor dies

Ballia News: आंधी में गंगा नदी में पलटी नाव, मल्लाह की मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Boat capsizes in Ganga river during storm, sailor dies
हल्दी। थाना क्षेत्र की मुढ़ाडीह ग्रामसभा अंतर्गत प्रबोधपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मल्लाह की बृहस्पतिवार की भोर में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची। मल्लाह उमाशंकर साहनी (55 ) रोज की तरह बुधवार को भी गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ दो लोग और थे। तीनों डोंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर नदी में गए। जाल डाल कर उसी में सो गए। बृहस्पतिवार की भोर में अचानक आंधी आने से नाव पलट गई। तीनों नदी में गिर गए। उत्तम साहनी और उनका गोपालगंज निवासी एक मित्र जैसे-तैसे तैर कर नदी के उस पार बिहार की तरफ निकल गए। लेकिन उमाशंकर नदी में डूब गए। सुबह मल्लाहों ने उसी स्थान पर खोजा तो उमाशंकर का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed