फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Board exam responsibility will be on the shoulders of 7500 teachers

Ballia News: 7500 शिक्षकों के कंधों पर होगी बोर्ड परीक्षा जिम्मेदारी

Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Board exam responsibility will be on the shoulders of 7500 teachers
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पूरी तैयारियों में जुटा है। जिले में बने 163 केंद्रों पर 126757 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इन विद्यार्थियों पर करीब 7500 शिक्षकों की निगरानी रहेगी। इसके अलावा 163 स्टेटिक, 25 सेक्टर और छह जोनल मजिस्ट्रेट भी निगरानी रखेंगे। इसके अलावा 163 पर्यवेक्षक भी परीक्षा पर पैनी नजर रखेंगे। इनकी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

000
परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक देंगे ड्यूटी
माध्यमिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों की कमी होने के कारण बोर्ड परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। इस बार परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा से करीब चार हजार और शेष बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआइओएस कार्यालय की ओर से शिक्षकों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

000
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 163 केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 163 केंद्र व्यवस्थापक, 163 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 163 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 6 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिले की छह तहसील के उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। इसके अलावा 163 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
युद्धस्तर पर हो रही तैयारी
24 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा 163 केंद्रों पर आयोजित होगी। गांव के केंद्रों पर अधिक निगरानी की जाएगी। कक्ष निरीक्षक व परीक्षकों को सीधे बोर्ड स्तर से यूनिक आईडी कार्ड जारी होंगे। फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए बोर्ड की ओर से यह कदम उठाए गए है। हर शिक्षक के यूनिक आईडी कार्ड में क्यूआर कोड होगा, जिसमें उसकी पूरी जानकारी होगी।

000
बोर्ड परीक्षा को विभागीय स्तर से पूरी तैयारी की जा रही है। परीक्षा संपन्न कराने लिए जोनल से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है।
-देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईओएस।

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed