फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Board Exam: More than 100 objections on the provisional list of centers

बोर्ड परीक्षा : केंद्रों की अनंतिम सूची पर 100 से अधिक आई आपत्तियां

Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: More than 100 objections on the provisional list of centers
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होने के बाद बृहस्पतिवार तक 100 से अधिक आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय को मिली हैं। इनमें केंद्र की अधिक दूरी की शिकायतें सर्वाधिक हैं। इनके निस्तारण के लिए गठित टीमों की ओर से केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 136009 परीक्षार्थी पंजीकृत है। बोर्ड की ओर से बीते नौ जनवरी की शाम को ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत 211 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई है। इन परीक्षा केंद्रों के लिए हाईस्कूल के 75516 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 60493 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जारी की गई केंद्रों की सूची पर आपत्तियां मांगी गई थ। के संबंध में प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों की ओर से आपत्ति एवं शिकायतें भी सोमवार से आनी शुरू हो गई हैं। तीन दिनों में ही 100 से अधिक आपत्तियां आई हैं। डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि आपत्तियों में सर्वाधिक अधिक दूरी की हैं। शीघ्र ही आपत्तियां के निस्तारण के लिए डीएम की ओर से गठित समिति केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। इसके बाद निदान पर चर्चा करेगी। इस प्रक्रिया के बाद ही फाइनल केंद्रों की सूची का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed