फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BMS student's body found on the roadside

Ballia News: बीएमएस के छात्र की सड़क किनारे मिली लाश

Fri, 06 Oct 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
BMS student's body found on the roadside
फेफना थाना के गड़वार मार्ग के कटरिया मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। बगल में बाइक भी मिली है। सुबह टहल रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह दलबल के साथ पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त सत्यम पांडेय (25 ) पुत्र संतोष पांडेय पौहाड़ीपुर के रूप में की। घटना की खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। मां का रोते-रोेते बुरा हाल है।
विज्ञापन

शहर के सटे पौहाड़ीपुर निवासी स्व. संतोष पांडेय टाउन इंटर कालेज में प्रवक्ता थे। दो पुत्रों में सत्यम छोटा था, वह गाजियाबाद में रहकर बीएमएस की पढ़ाई कर रहा था। अप्रैल में पिता की मौत के बाद गांव पर मां के साथ रहने लगा। बड़ा भाई अंकलेश्वर पांडेय पत्नी के साथ बंगलौर रहता है। परिजनों की माने तो बृहस्पतिवार की शाम सत्यम एक दोस्त के साथ बाइक से कही गया था। सुबह में कुछ लोगों द्वारा शव मिलने की जानकारी हुई। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। थाना प्रभारी रोहन राकेश ने बताया कि सड़क किनारे युवक का शव मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं कि गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed