फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bloody game between two groups over old rivalry in ballia one dead and two injured in knife attack

बलिया: रेलवे स्टेशन पर चाकू मारकर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या, एक गंभीर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 16 Sep 2023 01:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 01:25 PM IST
सार

बलिया चिलकहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के युवकों में चाकूबाजी हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bloody game between two groups over old rivalry in ballia one dead and two injured in knife attack
बलिया: आक्रोशित ग्रामीणों से बात करते एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया चिलकहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के युवकों में चाकूबाजी हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य कें एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने जबरदस्ती शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन


चाकूबाजी में चिलकहर निवासी सुदीप कुमार उर्फ लड्डू (32) की मौत हुई है। विकास (22) पुत्र राजेंद्र को वाराणसी रेफर किया गया है। आक्रोशित लोगों ने चिलकहर चट्टी पर शव को रखकर बलिया-रसड़ा मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एस आनंद सहित, एएसपी डीपी तिवारी के साथ आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने कई बार शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने जबरदस्ती उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम रसड़ा सदानंद सरोज ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से परिवार को आठ लाख रुपये तथा मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी दिलाई जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर में अकेली रह रही इंस्पेक्टर की मां की चाकू से गोदकर हत्या, लाखों के आभूषण लूट ले गए बदमाश

मृतक के चाचा तेज बहादुर उर्फ भोलाराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। रवि सिंह पुत्र प्रदीप सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, बबी सिंह, आयुष, रेंचो, भूली सिंह, रोहित सिंह, उत्सव सिंह, समर्थ सिंह, अभिनव सिंह, रोहित पटेल को नामजद किया गया है। धरना समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने घटनास्थल चिलकहर रेलवे स्टेशन पर जाकर घटना के बारे में जानकारी ली। घटना प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।

परिजनों का आरोप, पुलिस की ढिलाई ने करा दी हत्या

 चक्काजाम कर रहे परिजनों का आक्रोश पुलिस पर जमकर फूटा। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में थोड़ी सी गंभीरता दिखाई होती तो सुदीप की जान नहीं जाती। घटना के दिन भी एक दरोगा को फोन कर विवाद की जानकारी देने की बात कही गई। पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों का कोपभाजन भी बनना पड़ा।
परिजनों के अनुसार पहले भी आरोपियों से उनका तीन बार विवाद हो चुका था। हर बार पुलिस मामले में समझौता कराकर ठंडे बस्ती में डाल देती थी।

चार दिन पहले फिर मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया। परिजन बार-बार यह कह रहे थे कि जब हम लोग थाने पर तहरीर लेकर जाते तो पुलिस गाली देकर भगा देती थी। थानाध्यक्ष पर कार्रवाई को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिखा। गांव में काफी तनाव है। चिलकहर रेलवे स्टेशन पर यदि जीआरपी पुलिस रहती तो शायद घटना नहीं हुई होती। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि स्टेशन पर कोई भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। करीब आधे घंटे तक विवाद होता रहा। सुदीप की पत्नी का रो-रोकर हाल-बेहाल रहा। एक पुत्र व एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed