फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   inspector mother stabbed to death who was living alone in house miscreants took away jewelery worth many lakhs

बलिया: घर में अकेली रह रही इंस्पेक्टर की मां की चाकू मार कर हत्या, लाखों के आभूषण लूट ले गए बदमाश

Sat, 16 Sep 2023 01:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 01:30 PM IST
सार

बलिया जिले के परमंदापुर गांव में  हौसला बुलंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर की मां व पूर्व शिक्षिका वीना श्रीवास्तव (80) की हत्या कर लाखों का आभूषण लूट ले गए। घटना से इलाके में सनसनी है। 

विज्ञापन
inspector mother stabbed to death who was living alone in house miscreants took away jewelery worth many lakhs
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में हौसला बुलंद बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर गांव स्थित मकान में अकेली रह रही इंस्पेक्टर की मां व पूर्व शिक्षिका वीना श्रीवास्तव (80) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बदमाश महिला का चैन, लॉकेट, अंगूठी और कान की बाली समेत अन्य सोने-चांदी के लाखों के आभूषण लूट ले गए। बीती रात घटी घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


वीना श्रीवास्तव बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा की मूल निवासी थीं। परमंदापुर में दो दशक से अधिक समय से आवास बनाकर निवास करती थीं। उनके पति केदार श्रीवास्तव रेलवे में काम करते थे। जिनका वर्ष 2005 में निधन हो गया था। वृद्ध महिला घर पर अकेली रहती थीं। उनके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: युवक और उसके दोस्तों की प्रताड़ना से तंग 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा बेटा रेलवे में अधिकारी

बड़ा बेटा सोनू कुमार श्रीवास्तव कानपुर नगर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जबकि छोटा बेटा आनंद कुमार श्रीवास्तव मुंबई में चीफ कंट्रोल ऑफिसर के पद पर रेलवे में तैनात है। वहीं, एक बेटी स्मिता श्रीवास्तव है, जिसकी शादी हो चुकी है। शनिवार सुबह वृद्धा का रक्तरंजित शव देख आसपास के लोगों ने उनके बड़े पुत्र सोनू को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन पर चाकू मारकर पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या, एक गंभीर, ग्रामीणों ने लगाया जाम

इसके बाद बड़े पुत्र एवं उनकी पत्नी तुरंत घर पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक एस आनंद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना लूट की है या कुछ और, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। वृद्ध महिला की नृशंस हत्या क्षेत्र में चर्चा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed