{"_id":"67d5d5a24e3c0dab1308e307","slug":"blood-was-shed-due-to-enmity-on-holi-five-injured-in-stabbing-and-21-in-fighting-ballia-news-c-190-1-ana1001-135545-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: होली पर रंजिश को लेकर बहा खून, चाकूबाजी में पांच और मारपीट में 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: होली पर रंजिश को लेकर बहा खून, चाकूबाजी में पांच और मारपीट में 21 घायल
विज्ञापन
बलिया। जिले के अलग -अलग थाना क्षेत्रों में होली खेलने के दौरान चाकूबाजी में पांच व मारपीट में 21 से अधिक लोग घायल हो गए।
बैरिया: रेवती थाना के मरौवती (भैसहा) में दो पट्टीदारों का झगड़ा छुड़ाने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए। सूर्यनाथ यादव ने तहरीर दी कि ईश्वर दयाल सिंह के बच्चे व रजनीश सिंह, मनीष कुमार सिंह में गाली गलौज व मारपीट हो रही थी। बीच बचाव करने के दौरान अमरजीत यादव (47), हिमांशु यादव (32) व पुरुषोत्तम यादव (17) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली के आनन्द नगर में कुछ युवकों ने साहिल ठाकुर (16) पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, नरही थाना के उजियार भरौली गांव में युवकों में हुए विवाद में अमन कुमार (18) पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
लालगंज : दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव में होली खेलने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। दलन छपरा गांव में रंजिश को लेकर हुई मारपीट में धर्मदेव माली, अखिलेश माली, वीरेंद्र कुमार, पप्पू माली व दूसरे पक्ष से शिवमुनि माली, विनोद माली, धर्मेंद्र माली, लालबाबू माली, वीरेंद्र माली, दीपक माली घायल हो गए। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बैरिया : थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी प्रीतम कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। प्रीतम यादव ने आरोप लगाया है कि अपनी मां के यहां से खाना खाकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में राधिका स्कूल के पास खड़े आकाश पासवान, टुनु व नीरज यादव निवासीगड़ दयाछपरा ने उसे गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। इस बाबत एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उधर, सुखपुरा थाना क्षेत्र के सपही (भंवरपुर) गांव में बृहस्पतिवार की रात होलिका जलाने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें 10 से अधिक घायल हो गए। सपही गांव के युवक समय से पूर्व होलिका जलाना चाहते थे। इसपर गांव के ही मंजीत राजभर ने मना किया। दूसरे दिन मंजीत गांव की एक दुकान पर कुछ समान खरीदने गया। उसी दौरान दलित बस्ती के कुछ युवकों ने मंजीत की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। राजभर परिवार के युवकों ने लाठी डंडे व ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। जिसमें 10 से अधिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। दूसरे दिन थाने से वापस लौटते समय दलित बस्ती के युवकों पर राजभर युवकों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायलों में संदीप राम, संजय राम, शैलेंद्र राम, रणजीत राम, प्रदीप, मनजीत, उमेन देवी घायल हो गईं।