फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Block workers protest against BDO, accused of misbehaving

बीडीओ के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर ब्लॉक कर्मियों ने दिया धरना

Wed, 02 Sep 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Block workers protest against BDO, accused of  misbehaving
वीडीओ के दुर्व्यवहार से नाराज होकर दुबहर के ब्लॉककर्मी धरने पर बैठ गए। - फोटो : BALLIA
दुबहर। बीडीओ सचिन भारती पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर ब्लॉककर्मी बुधवार को कार्य का बहिष्कार कर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। ब्लॉककर्मियाें का कहना था कि आए दिन बीडीओ अपने अधीनस्थों से दुर्व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर साप्ताहिक बैठक के दौरान बीडीओ किसी रोजगार सेवक को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे डांटने लगे और नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे। इसी से नाराज ब्लॉक पर उपस्थित सभी सचिव, जेई, रोजगार सेवक, अकाउंटेंट, ऑपरेटर ने इसका विरोध किया और ब्लॉक प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि किसी भी अधिकारी को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और गाली गलौज करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने डीएम, सीडीओ और जिला विकास अधिकारी से इसकी शिकायत करने की बात कही। इस मौके पर रविशंकर यादव, मृगेंद्र कुमार सिंह, सुशील पांडेय, त्रिविक्रम पांडेय, अंजू पांडेय, ठाकुर प्रसाद, विवेक वर्मा, सतीश सिंह, मनोज सिंह, पंकज ओझा, नमो नारायण यादव, रिंकू प्रजापति, मनोज राय, सुनिल यादव, नीरज सिंह, सुधीर मिश्र, रजनीश मिश्रा, नंदलाल यादव, रणधीर सिंह, सीमा पासवान, प्रशांत यादव, अमित प्रजापति, संतोष कुमार, धनंजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

इस बाबत खंड विकास अधिकारी सचिन भारती का कहना है कि मनरेगा के कार्य पूरे जनपद से दुबहर ब्लॉक की स्थिति खराब है। कार्य समय से कराए जाने की बात कहने पर कुछ कर्मचारी मुझ पर इस तरीके का आरोप लगा रहे हैं जो बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed