फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bllia news

चिकित्सकों ने शासन को भेजा सामूहिक त्यागपत्र

Tue, 27 Aug 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bllia news
बलिया। जिला अस्पताल में कार्यरत पीएमएस संवर्ग के सभी चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र मंगलवार को शासन को प्रेरिष कर दिया। यह निर्णय सीएमएस चेम्बर में बैठक के बाद लिया गया। चिकित्सक सरकार द्वारा थोपी जा रही सेवानिवृत्त की आयु 70 साल किए जाने से नाराज चल रहें है। यह निर्णय पीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के निर्देश पर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के करीब 20 चिकित्सकों ने अपना त्यागपत्र शासन को भेज दिया। त्यागपत्र भेजने वालों में सीएमएस डॉ. एसप्रसाद, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. विनेश कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. एके सवर्णकार, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. तोषिका सिंह आदि शामिल हैं। सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सक भी त्यागपत्र बहुत ही जल्द सौंपने वाले हैं। पीएमएस के चिकित्सक सेवानिवृत्त के नियमों में परिवर्तन पर विचार किए जाने से नाराज चल रहें हैं। सरकार चिक्त्सिकों की रिटारमेंट की आयु 70 साल करने पर विचार कर रही है। जो चिकित्सकों को पच नहीं पा रहा है। इसको लेकर चिकित्सकों में नाराजगी है। इसके पहले भी चिकित्सकों के रिटायरमेंट की उम्र बढाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed