फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Black spots will be improved with 14 crores

Ballia News: 14 करोड़ से सुधारे जाएंगे ब्लैक स्पॉट

Thu, 23 Feb 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Black spots will be improved with 14 crores
बलिया। वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का बड़ा कारण है, लेकिन दूसरे कारणों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए कहीं न कहीं खस्ताहाल सड़कें, अंधे मोड़ आदि भी कारण हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से बलिया जनपद के बैरिया, बांसडीह, फेफना और बलिया विधानसभा की विभिन्न सड़कों पर सर्वे करके ब्लैक स्पाॅट का चयन कर यहां सुधार कार्य कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से ब्लैक स्पॉट को दूर करने के लिए 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि कर अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही चिह्नित ब्लैक स्पॉटों में सुधार का कार्य करा खामियों को दूर किया जाएगा, जिससे हादसों पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

शहर में कई व्यस्ततम चौराहों, मोड़ आदि पर आए दिन हादसे होते हैं। इस स्थानों पर सड़क की स्थितियां भी बहुत अच्छी नहीं हैं। डिवाइडर आदि न होना भी हादसे का कारण बनते हैं। मोड़ पर भी बड़े हादसे होते हैं। हादसों को देखते हुए विभिन्न ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनके सुधार के लिए शासन से धनराशि की डिमांड की गई थी। शासन की ओर से ब्लैक स्पॉट दूर करने के लिए 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

------------
कराए जाएंगे ये कार्य
बलिया। चिह्नित ब्लैक स्पॉट के अन्तर्गत चौराहों के चौड़ीकरण, डिवाइडर, साइन बोर्ड, टेबल टॉप ब्रेकर, रोड मार्किंग, डेलीनेटर आदि कार्य कराए जाएंगे। मुख्य चौराहों पर हाई मास्ट गैलोनाइज पोल लाइट लगाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। गायघाट, मैरीटॉर, धर्मापुर, पियरिया जक्शन, चिरैया मोड़, खेती तिराहा, केवरा चौराहा, सहतवार तिराहा, शंकरपुर, मानपुर, लक्ष्मणपुर चौराहों का चौड़ीकरण के साथ ही विस्तारीकरण किया जाएगा। ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed