फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP workers will go door-to-door to inform citizenship law

डोर-टू-डोर कार्यकर्ताओं जाकर नागरिकता कानून के बारे में देंगे जानकारी

Tue, 31 Dec 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will go door-to-door to inform citizenship law
बांसडीह में नागरिकता कानून पर जनजागरण अभियान चलाते भाजपाजन। - फोटो : BALLIA
बांसडीह। भाजपा बांसडीह मंडल के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों तथा पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में बांसडीह डाकबंगले में सोमवार को हु ई। इसमें तय किया गया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकता कानून के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

बांसडीह मंडल के लिए जिला नेतृत्व द्वारा नियुक्त संयोजक मुख्य अतिथि नारद सिंह ने संगठन द्वारा नागरिकता कानून अधिनियम 2019 को लेकर जनता में चलाये जाने वाले जन जागरूकता अभियान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। इसके पूर्व भाजपा नेताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत नागरिकता कानून को लेकर चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान के लिये नियुक्त मण्डल संयोजक नारद सिंह का माल्यापर्ण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनवरी माह में गांव गांव बूथ बूथ तक जायेंगे और लोगों को इस कानून के प्रति जागरूक करेंगे। कहाकि बांसडीह मंडल से चार दर्जन सक्रिय तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगाया गया है जो पर्चे और पम्फलेट के माध्यम से लोगों के बीच जाकर उनको जागरूक करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, मुनजी कुमार, राजू दूबे, बलराम साहनी, जवाहर सिंह, दीपू पांडेय, रणवीर सिंह, राजकुमार सिंह, चंद्रबली वर्मा, पंकज तिवारी, रणवीर सिंह, राकेश प्रजापति, अंजनी तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जगत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed