फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP workers expressed happiness over the action

कार्रवाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Fri, 21 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
BJP workers expressed happiness over the action
बेल्थरारोड। भाजपा कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में बेल्थरारोड में दुकानदार को पीटने के आरोपी तत्कालीन एसडीएम को राजस्व परिषद से संबद्ध तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एसडीएम अशोक चौधरी ने मुंह पर मास्क या रुमाल लगाए लोगों को भी नहीं बख्शा। तहसील परिसर में फरियादियों पर लाठियां बरसाईं तथा चौकिया मोड़ पर दुकानदार्रों को दुकान से बाहर खींचने के बाद लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इस सम्बन्ध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम को निलंबित व उनके खिलाफ एफआईआर का आदेश जारी कर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर चेयरमैन गुप्त के अलावा अर्जुन राजभर, सतीश गुप्त, चंद्रभूषण वर्मा, संतोष गुप्ता, अरुण कांत तिवारी, अंजय राव, विनोद जायसवाल, पंकज मोदी, अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्त, उपेंद्र मिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed