Ballia News: पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपाई, लगाया ये आरोप
बलिया जिले में भाजपा नेता व बैरिया के पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपाइयों ने धरना दिया। उनका आरोप है कि साक्ष्य के साथ तहरीर दिए जाने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया के पूर्व विधायक व भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने बुधवार को तहसील में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे भाजपा नेताओं का आरोप है कि बीते 18 अगस्त को बैरिया शहीद दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक ने शहीद स्मारक स्थल से अपने संबोधन में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।
यह है पूरा मामला
19 अगस्त को सोनबरसा निवासी भाजपा नेता प्रशांत कुमार उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर पूर्व विधायक पर केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
तहरीर देने वाले भाजपा नेता का आरोप है कि तहरीर के साथ डिजिटल साक्ष्य एसएचओ बैरिया रामायण सिंह को उपलब्ध करा दिया गया है। बावजूद इसके साक्ष्य और जांच के नाम पर मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज की जा रही है। जब तक प्रार्थमिकी दर्ज नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। कहा कि तीन दिनों तक धरना के बाद मांगे पूरी नहीं होने पर चौथे दिन दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमरण अनशन पर बैठूंगा और उससे उत्पन्न स्थिति के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।
धरना देने वालों में मौजूद रहे ये लोग
क्या बोले अधिकारी
19 अगस्त को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन पत्र व वीडियो क्लिप हमें प्राप्त कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला सही पाया गया तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-रामायण सिंह, एसएचओ बैरिया
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.