फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bjp president did virtual confrence with mp ballia

सांसद ने भाजपा अध्यक्ष के साथ किया वर्चुअल संवाद

Fri, 21 May 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
bjp president did virtual confrence with mp ballia
बैरिया। सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने बृहस्पतिवार की देर शाम सेवा ही संगठन-2 के क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान नेताओं ने सरकार द्वारा कोविड-19 के दूसरे लहर के रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से एक लाख पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करेगी, जो हर जनपदों से चुने जायेंगे। इसके अलावा जनपद के ग्रामीण इलाकों में स्थित अस्पतालों में बच्चों के लिए पांच बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। बताया कि जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल रन चल रहा है। दो से तीन दिन में जनपद वासियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि कोविड अस्पताल बसंतपुर एवं फेफना में पीएम केयर फंड के माध्यम से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं तथा भविष्य में सोनबरसा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भरोसा दिलाया गया कि कोरोना से लड़ने के लिए जिले में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed