फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP news ballia

प्रदेश की सपा सरकार किसान विरोधी : रमापतिराम

Wed, 13 Apr 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 13 Apr 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
BJP news ballia
मोदी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बैठक बुधवार को नगर के एक निजी होटल में हुई। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि  प्रदेश की सपा सरकार किसान विरोधी है।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर 2017 के मिशन को पूरा करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश में सुशासन लाना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अखिलेश सरकार को किसान विरोधी करार देने के साथ ही हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में दीनदयाल ज्योति योजना के तहत आज तक वंचित रहे गांवों का विद्युतीकरण किया जाएगा। देश के हर गांव को धुआं रहित बनाने की योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एक मई को बलिया से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गरीब महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान रखते हुए गरीब परिवारों को नि:शुल्क चूल्हा, सिलेंडर और रेग्यूलेटर उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा संचालन जयप्रकाश साहु ने किया।


इस मौके पर सांसद भरत सिंह, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी, त्रैंयंबकजी, बब्बन सिंह रघुवंशी, केतकी सिंह, राजधारी सिंह, भगवान पाठक, मंजू सिंह, रवि राय, विक्रमा सिंह, विनोद दूबे, पर्मिला गुप्ता, अनूप चौबे, प्रवीण प्रकाश सिंह, सूर्यबली राम, जितेंद्र तिवारी, नागेंद्र पांडेय, संजय मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed