फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MPA surendra singh support baba ramdev on Allopathy statement dispute

बाबा रामदेव विवाद: योग गुरु के समर्थन में आए भाजपा विधायक, बोले- राक्षस जैसा काम कर रहे डॉक्टर

Fri, 28 May 2021 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 May 2021 02:58 PM IST
सार

बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथ को स्टूपिड साइंस बताने के बाद से योगगुरू चिकित्सकों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं, भाजपा विधायक ने उनका समर्थन किया है।

विज्ञापन
BJP MPA surendra singh support baba ramdev on Allopathy statement dispute
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बैरिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह योग गुरु रामदेव के समर्थन में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एलोपैथी के खिलाफ बयान दिया था, इसके बाद रामदेव विवादों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एलोपैथी को स्टूपिड साइंस कहा था। जिसके बाद योग गुरु चिकित्सकों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं भाजपा विधायक ने कहा कि है कि योग गुरु भारतीय चिकित्सा प्रणाली के ध्वजवाहक हैं।

विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बाबा रामदेव पर चिकित्सकों द्वारा टिप्पणी करना निंदनीय है। हाल की चिकित्सा पद्धति को महंगा बनाकर समाज को लूटने वाले नैतिकता की शिक्षा न दें। आज एलोपैथ के क्षेत्र में 10 रुपये की गोली को 100 रुपये में बेचने वाले लोग सफेद वस्त्रधारी अपराधी हो सकते हैं, वह समाज के हितैषी नहीं हो सकते।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि बाबा रामदेव की आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सनातन परंपरा की पद्धति है। इसे स्वीकार करके इस क्षेत्र में काम किया जाए तो 'स्वस्थ भारत-समर्थ भारत' बनाने की दिशा में कार्य हो सकता है। उन्होंने एलान किया है कि मैं सन्यासी तो नहीं बनूंगा लेकिन राजनीति से संन्यास लेने के बाद मैं इस अभियान पर भी समय दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि एलोपैथ के क्षेत्र में डॉक्टर्स ने राक्षस का रूप ले लिया है। मृतक को भी आईसीयू में जीवित दिखाकर पैसा लेने की परंपरा चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी समझ से आज के युग में ऐसे डॉक्टर उस पुराने सनातन धर्म के राक्षसों से भी बदतर हैं, क्योंकि राक्षस भी पहले किसी को मार कर छोड़ देते थे। लेकिन एलोपैथी डॉक्टर्स मरे हुए आदमी को भी आईसीयू में रखकर पैसा कमाते हैं। ऐसे लोग किसी राक्षस से कम नहीं हैं। इसलिए मैं बाबा रामदेव के चिंतन को बल प्रदान करता हूं और एलोपैथ के लोभी और भ्रष्ट डॉक्टरों की निंदा करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed