फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA Surendra Singh wrote a letter to PM Modi for the repair of National Highway 31

नेशनल हाईवे 31 मरम्मत को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh wrote a letter to PM Modi for the repair of National Highway 31
बलिया। जिले में राष्ट्रीय राज मार्ग-31 की दशा पूरी तरह बेहाल हो गई है। टेडर के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक 130 किमी की सड़क पर जानलेवा गड्ढे हैं। वाहन 20 या 30 की स्पीड में ही चल पा रहे हैं। रोज दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। दर्जनों लोगों की मौत हो गई, फिर भी जिम्मेदार जनता को गुमराह कर रहे हैं। आजिज आकर बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि मोहम्मदाबाद से मांझी घाट एनएच 31 वर्तमान में सात सालों से एनएचआई में परिवर्तित हो गई है। इस सड़क पर वाहन को कौन कहे लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यह सड़क संसदीय क्षेत्र बलिया में पड़ता है। इसके सांसद ढाई साल पहले भरत सिंह थे तथा अब वीरेंद्र सिंह मस्त हैं। विधायक ने पत्र में लिखा है कि आपको अवगत कराना है कि भूतल परिवहन मंत्री के द्वारा लगभग 2 साल पहले सड़क को बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। जिसके सापेक्ष एनएचआई आजमगढ़ द्वारा निविदा निकालकर ठेकेदार को अनुबंध किया गया है। लेकिन आजमगढ़ के एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए सड़क पर 2 वर्षों से काम नहीं कराया जा रहा है। लगभग 5 किमी सड़क पर कार्य कराया गया है जो बुरी हालत में हो गया है। स्थिति यह है कि गाडि़यों का इंजन भी सड़क के गड्ढे के पानी में डूब जाती है। हम लोगों के समझ में नहीं आ रहा है इसकी शिकायत किससे की जाए। विवश होकर मैं जनता की आवाज को आप के पास पहुंचा रहा हूं। आपके द्वारा भूतल परिवहन मंत्रालय को निर्देशित किया जा सके ताकि सड़क बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed