फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA Surendra Singh's comments on Mamta Banerjee

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के ममता बनर्जी पर बिगड़े बोल, कहा-वह शुद्ध रूप से हैं आतंकवादी मानसिकता की 

Fri, 11 Dec 2020 06:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 11 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh's comments on Mamta Banerjee
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

राजनीति को आपराधिक स्वरूप देना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संस्कार हो गया है। वह शुद्ध रूप से आतंकवादी मानसिकता की हो गई हैं। ये बातें भाजपा के बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थरबाजी, लाठी-डंडे से हमला इस बात का परिचय है कि अब वह अपनी राजनीतिक हताशा के दौर में पहुंच गई हैं। जेपी नड्डा पर हुए हमले को ममता बनर्जी की ओर से ड्रामा की संज्ञा देने वाले बयान पर विधायक ने कहा कि जब राजनीति में सफलता के लिए ममता देशद्रोहियों से मदद ले सकती हैं तो यह घटना तो उनके लिए बहुत छोटी बात है।
विज्ञापन


पाकिस्तान व बांग्लादेश के शरणार्थियों को देश की नागरिकता देकर चुनाव में जीत की नीयत रखने वाली ममता बनर्जी देश व समाज का भला कर ही नहीं सकतीं। विधायक ने कहा कि तीन-चार साल पहले से ही पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार गोली मारी जा रही है, उन पर बम फेंके जा रहे हैं, लाठी डंडे से पीटा जा रहा है, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। अपना जनाधार खिसकता देख ममता बनर्जी बौखला गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed