फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA surendra singh disputed statement on tajmahal said Ram Mahal will make soon in place of Taj Mahal

भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- ताज महल को जल्द ही राम महल बनाएंगे

Sun, 14 Mar 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Mar 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh disputed statement on tajmahal said Ram Mahal will make soon in place of Taj Mahal
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार को एक बार उन्होंने फिर से विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक ने कहा कि ताजमहल पहले शिव मंदिर था और बहुत जल्द वह राम महल हो जाएगा।

विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की धरती पर शिवाजी का वंशज आ चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे समर्थ गुरु रामदास ने भारत को शिवाजी दिए थे, वैसे ही गोरखनाथ जी ने शिवाजी के रूप में उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि ताजमहल शिव मंदिर था और जल्द ही हमारी सरकार में ताजमहल को राम महल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से मारपीट व कैमरा तोड़ना सपाइयों का चरित्र
विधायक ने मुरादाबाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने उनके अंगरक्षकों व कार्यकर्ताओं को पीटने उनके कैमरे तोड़ने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। विधायक ने कहा कि सपाइयों का चरित्र ऐसा ही है जो कभी-कभी दिखने लगता है। विधायक ने कहा कि सपा के लिए यह नई बात नहीं है। यह तो उनका संस्कार है जो पत्रकारों पर डंडा चला रहे हैं लेकिन योगी जी के शासन में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह जमाना गया कि देश विरोधी मानसिकता के लोगों को तरजीह देने वालों को भी नेता बना दिया जाता था। अब भारत और भारतीयता की जय बोलने वाले ही नेता बनेंगे। यह मोदी जी ने प्रमाणित कर दिया है। जैसे समर्थ गुरु रामदास ने धर्म की रक्षा के लिए शिवाजी को तैयार किया। उसी तरह से गोरखपुर पीठाधीश्वर ने उत्तर प्रदेश में शिवाजी की तरह हिंदुत्व की रक्षा के लिए सीएम योगी को तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed