बलियाः विधायक सुरेंद्र सिंह ने डीएम अदिति सिंह को कहा संवेदनहीन अधिकारी, बंगले के सामने धरने की चेतावनी
बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह मंगलवार को सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था पर भड़क उठे। उन्होंने डीएम अदिति सिंह पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था और किसानों को होने वाली परेशानी के लिए डीएम जिम्मेदार हैं। बेलहरी में साधन सहकारी समिति पर गेहूं क्रय शुरू नहीं हो पाया।
वहीं, सोनबरसा में भी केवल कुछ विशेष लोगों की ही खरीदारी हो रही है। विधायक ने मंगलवार को बैरिया में पत्रकारों को बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से बातचीत के बाद पूरे प्रकरण पर आयुक्त आजमगढ़, प्रमुख सचिव खाद्य व रसद तथा प्रमुख सचिव कृषि से बात की है।
आग्रह किया है कि सभी किसानों से सुविधा जनक तरीके से गेहूं की खरीदारी शुरू कराई जाए। विधायक ने कहा कि दो दिन के अंदर अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो जिलाधिकारी के बंगले के सामने धरने पर बैठूंगा। मेरे लिए मेरे क्षेत्र की जनता ही सबकुछ है और जनता के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं।
गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक
विधायक सुरेंद्र सिंह मंगलवार को राजकीय गेहूं क्रय केंद्र न्यू मंडी समिति रानीगंज (सोनबरसा) पर निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के गेहूं क्रय की व्यवस्था में लगे मिले। विधायक ने किसानों के गेहूं क्रय के बारे में उनकी योजनाओं की जानकारी ली। वहां पर ट्रैक्टर, पिकअप से अपना-अपना गेहूं लेकर कतार में लगे हुए थे।
नगरा के हॉट निरीक्षक विपिन बिहारी सिंह को क्रय केंद्र प्रभारी बनाकर तैनात कर दिया है। 12 मई को जिन किसानों का टोकन जमा किया गया था, उनकी भी खरीद होगी और आने वाले किसानों का भी गेहूं खरीदा जाएगा। जिन किसानों का टोकेन यहां जमा है और आज जमा हो रहा है, उन्हें डेट दी जा रही है।