{"_id":"60a4e8098ebc3efb8d1e3c17","slug":"bjp-mla-statement-anti-national-will-be-also-treat-like-israel-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के बोले: पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों का भारत में भी होगा इजरायल जैसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के बोले: पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों का भारत में भी होगा इजरायल जैसा हाल
Thu, 20 May 2021 03:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 20 May 2021 03:00 PM IST
सार
बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन वह ऐसे बयान देते हैं, जो विवादित बन जाते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह गोमूत्र पीते हैं, जिससे उन्हें कोरोना नहीं होता है।
विज्ञापन
बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ना हो तो इजरायल के नागरिकों से पढ़ें। वहां की सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र विरोधी काम करने वाले लोगों को इजरायल की धरती पर रहने के लिए जगह नहीं मिलने वाली है। वहीं भारत की धरती पर भारत का खाकर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं, ऐसे राष्ट्र विरोधियों का भारत में भी इजरायल जैसा ही हश्र होगा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान का अन्न-पानी से जिंदा रहने वाले लोग अगर पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं तो उन्हें तुरंत देश से निकाल देना चाहिए। आज हमें इजरायल से प्रेरणा लेनी चाहिए। जहां की सरकार ने देशद्रोहियों को रौंद दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश का प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चलते आज देश को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के राज्य में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। इस दिशा में हमारे दोनों नेता लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन