फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP leaders organized various programs on PM's birthday

भाजपाइयों ने पीएम के जन्मदिन पर आयोजित किए विविध कार्यक्रम

Thu, 17 Sep 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders organized various programs on PM's birthday
पीएम मोदी के जन्म दिन पर सिकंदरपुर सीएचसी में फल वितरित करते भाजपा नेता रवि राय साथ में अन्य। - फोटो : BALLIA
घोघा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा बांसडीह मंडल द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही भाजपा के 70 बूथ अध्यक्षों को समान्नित किया। आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते हुये रेवती नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि और बाँसडीह विधान सभा के भाजपा नेता कनक पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अदम्य साहस के बल पर पूरे विश्व मे भारत के नाम का डंका बजवाया । इसके साथ ही देश में जितने भी गम्भीर समस्या थी, सबका निदान नरेंद्र मोदी के साहसिक पहल पर हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में बाँसडीह मण्डल द्वारा 20 सितंबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये है। इस अवसर पर मुनजी कुमार, अग्निवेश गुप्ता, संजीत शर्मा, सुग्रीव साहनी, गौतम बिंद, राजकुमार गुप्ता, देवेन्द्र राजभर, रमाशंकर साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर लगाए गए पीपल के पौधे
रेवती। गोपाल जी महाविद्यालय रेवती द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस मनाया गया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ साधना श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवक्ताओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा कॉलेज परिसर में 20 पीपल के पौधे रोपे गए। प्राचार्या ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की और प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। पीपल के वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह वृक्ष हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसे शुद्ध पूजनीय और ऑक्सीजन देने वाला पेड़ माना गया है। इस मौके पर डॉ काशी नाथ सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र वर्मा, राकेश कुमार, डॉ श्याम विहारी शर्मा, देवेंद्र यादव, राकेश वर्मा, अमित कुमार सिंह, संतोष सिंह, विद्या तिवारी, अम्बालिका जायसवाल, रागनी तिवारी, राजीव रंजन श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान
रेवती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय सीएचसी पर बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अर्जुन चौहान के संयोजकत्व में युवकों द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान करने के पूर्व सर्वप्रथम रक्त दाताओं का उपस्थित मेडिकल टीम के द्वारा रैपिड कोरोना टेस्ट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल तथा आदित्य नारायण तिवारी ने एक-एक यूनिट रक्तदान करके किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा नेता रामजी सिंह ने फीता काटकर किया। रक्तदान कार्यक्रम में आधा दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, नारद सिंह, दिनेश तिवारी, रंजन सिंह, रोहित सिंह के अलावे डा.रोहित रंजन, मनोज वर्मा, पप्पू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर भाममो जिला उपाध्यक्ष ने फल किया वितरण
बाँसडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह नगर पंचायत स्थित दलित बस्ती में पहुंच फल वितरण किया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि % मोदी जी हमनी खातिर बहुत कइले बानी। गैस का चूल्हा हम लोगों ने कभी नहीं देखा। लकड़ी के चूल्हा पर रसोई बनाते समय धुआं से आंख भर जाती थी। जब से मोदी ने गैस चूल्हा दिया हम लोगों को राहत मिल गया। भाजपा नेता रंजना सिंह ने कहा कि यह फल मोदी के जन्मदिन दिन पर उपहार है। जो भी सुविधाएं होंगी आप लोगों तक पहुंचेगी। इस मौके पूनम सिंह, लक्ष्मी शर्मा, अनिता साह, राजकुमारी पांडेय,शोभा सोनी, नेहा, मीनू देवी, शांति देवी आदि रही।
मोदी ने भारत के मान, सम्मान और स्वाभिमान को विश्व पटल पर किया स्थापित
बेल्थरारोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा नेता विश्राम सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मान, सम्मान और स्वाभिमान को विश्व पटल पर स्थापित कर इतिहास रच दिया। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। वक्ताओं ने उनके जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में सुखी, संपन्न व सशक्त पराष्ट्र का सपना साकार हुआ है। इस मौके पर बिट्टू सिंह, दिलीप सिंह राजपूत, भुआल सिंह, सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे।

145 दिव्यांगों को दिया गया सहायक उपकरण
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड रसड़ा में दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण हुआ। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कुल 145 लाभार्थियों में 15 व्हील चेयर, 30 बैसाखी एवं 100 कान की मशीन का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, ब्लॉक प्रमुख सतीश सिंह, बीडीओ संतोष यादव, दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी विकेश कुमार पटेल, उप निदेशक कृषि इंद्राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed