फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bjp ka pichhada sammelan

पिछड़ा सम्मेलन में सरकार बनाने में मांगा सहयोग

Fri, 23 Dec 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 23 Dec 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
bjp ka pichhada sammelan
सिकंदरपुर में आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण।
कस्बा के गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन भाजपा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया गया। कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान ने कहा कि आज पूरे देश में पिछड़ा वर्ग की आबादी आधे से अधिक है।
विज्ञापन

 

लेकिन इस वर्ग के लोग आज भी सत्ता से दूर हैं। उन्हें कोई लाभ सपा, बसपा व कांग्रेस द्वारा नहीं दिया गया। लेकिन भाजपा ही एक ऐसी पार्टी ह,ै जो सर्व समाज को सम्मान देती है। चाहे वह पिछडी जातियां ही क्यों न हो? अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाकर पिछड़ी जातियां अपना विकास करने का काम करें।

विज्ञापन

 

कहा कि आज जब चुनाव नजदीक है तो उत्तर प्रदेश की सरकार 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का नाटक रच रही है। भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि आज देश जिस विकास की गति में चल रहा है। अगर पांच साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दिया गया तो विश्व पटल पर भारत का नाम छा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोदी ने देश को अगडे़ और पिछड़ों को लेकर नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास के आधार पर देश का विकास करने के लिए ठान लिया है। बल्कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत की बनाने में सहयोग करेगी। इस मौके पर सभा को अनिल राजभर, जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, केतकी सिंह, संजय यादव, अक्षय लाल यादव, बृजभान चौहान, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, सकलदीप राजभर, माधव प्रसाद गुप्ता, प्रबन्धक अरविंद राय, गणेश प्रसाद सोनी, ओम प्रकाश राय, रमाशंकर यादव, अनिल कुमार बरनवाल, डा. उमेश चंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शारदानंद एवं संचालन जयप्रकाश साहू ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed