फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP government will be formed in the state again in 2022: Neeraj

2022 में फिर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार: नीरज

Sat, 28 Nov 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in the state again in 2022: Neeraj
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का स्वागत पार्टी कार्यालय पर किया गया। इस दौरान स्वागत समारोह में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी कार्य बिना भेदभाव के किया जा रहा है। प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा बहुत ही लाभकारी कार्य हो रहा है। इस सरकार में अपराधी या तो प्रदेश से बाहर है या फिर सलाखों के पीछे। कहा कि दो हजार बाईस में एक बार पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके पूर्व जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही हर चट्टी चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीरज शेखर का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ,स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय यादव, देवेंद्र यादव, सुनीता श्रीवास्तव ,सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजीव मोहन चौधरी, रामजी सिंह, संतोष सिंह, आलोक शुक्ला, विनोद दूबे, प्रदीप सिंह, विजय बहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह, अशोक यादव,आशीष प्रताप सिंह, अरविंद सिंह ,अंकुर उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद नीरज शेखर का चित्तू पांडेय चौराहे पर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय, पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, संतोष वर्मा, अभिषेक सिंह, मनीष पांडेय, राहुल राय, अंशु सरावगी, धर्म भारती, मुन्ना कुमार, उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed