फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP government is trying to hide its failures: Arvind

अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है भाजपा सरकार: अरविंद

Wed, 09 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP government is trying to hide its failures: Arvind
दुबहर। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए इसे जनविरोधी बताया। बुधवार को हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी का प्रबंधन करने में सरकार पूर्णतया नाकाम है। सरकार शासन के प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। योगी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जाति, धर्म, मजहब की राजनीति कर रहे हैं। बताया कि जिस तरह से जनपद सहित पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, अपराध, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। इस वजह से जनमानस में भय व्याप्त है। अब तो इस सरकार में पत्रकार व जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं रहे लेकिन सरकार चिर निद्रा में सो रही है, नीति और योजना के अभाव में प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था रसातल को जा रही है। कहा कि अपराध नियंत्रण के नाम पर एक जाति विशेष व व्यक्तिगत रंजिश को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे जनता समझ चुकी है। कोरोना वायरस के साथ ही झूठा राष्ट्रवाद व धार्मिक उन्माद के बल पर भाजपा सत्ता हासिल करना चाहती है। लेकिन इनकी कोशिशों को आगामी विधानसभा के चुनाव में करारा झटका लगेगा। बतलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया गया लेकिन वर्तमान में विकास का पहिया पूरी तरीके से जाम हो चुका है। भाजपा जनता को मुंगेरीलाल के झूठे सपने दिखाने का काम करती है। कहा कि प्रदेश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed