फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP government completely failed to curb corruption: Rizvi

भाजपा सरकार भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह विफल : रिजवी

Mon, 06 Jul 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP government completely failed to curb corruption: Rizvi
सिकंदरपुर में आयोजित सपा की मासिक बैठक में उप​स्थित कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक मो. रि
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सपा विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है तथा सरकार उस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी की घटना से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर जोर देते हुए कहा कि जिन पात्र लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, संजय यादव, आत्मा वर्मा, नंदू चौहान, पवित्री देवी, मुन्ना सिंह, गुरुजलाल राजभर आदि ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता अरविंद चौहान ने की, जबकि संचालन बीर बहादुर ने किया।
सपा ने चुनाव के लिए बनाई रणनीति: रसड़ा।समाजवादी पार्टी के विधानसभा बूथ प्रभारियों की एक बैठक डाक बंगला पर हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। सांसद राजीव राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजीव राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। आगामी चुनाव में रसड़ा विधान सभा में जीत सुनिश्चित करनी है। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव और उत्तीर्ण पाण्डेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed