{"_id":"56e843f34f1c1b87108b4d42","slug":"bjp-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में सही खुलासे की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के मामले में सही खुलासे की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती तथा जया मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हल्दी से पदयात्रा निकालकर जिला मुख्यालय जाते पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की लगभग डेढ़ माह पूर्व दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस के नाटकीय खुलासे से नाराज भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने मंगलवार की सुबह भरसौता से बलिया तक पदयात्रा की।
यह पद यात्रा सीताकुंड, सुल्तानपुर, परसिया गांव होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए रामइकबाल सिंह ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। मैं चैन से बैठने वाला नहीं हूं। हर हाल में प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवा कर ही दम लूंगा। पुलिस सपा के दबाव में काम कर रही है और मुलजिमों को संरक्षण दिए हुए है।
पुलिस ने इस मामले में वही नाटकीय खुलासा किया, जो जया मिश्र हत्याकांड के वक्त किया था। पुलिस की नैतिकता का पतन हो चुका है। कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन सपा के जागीर बनकर काम कर रही है। लेकिन एक बात मैं कह देना चाहता हूं कि सत्य प्रताड़ित जरूर होता है, कभी पराजित नहीं होता।
विज्ञापन
रेप कर युवती की हत्या के मामले में सही खुलासा एक दिन होकर रहेगा और दोषी चाहे कितना भी सपा के संरक्षण में क्यों न हों, जेल उसे जाना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, त्रिलोकी राय, अनिल सिंह, नमी यादव, अवधेश पांडेय, द्वारिका सिंह, ओमजी ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।