Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Birsa Munda's birth anniversary celebrated as 'Tribal Pride Day' (Janjatiya Gaurav Diwas)

Ballia News: जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda's birth anniversary celebrated as 'Tribal Pride Day' (Janjatiya Gaurav Diwas)
सदर तहसील परिसर बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते गो
बलिया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। सदर तहसील के समीप आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी जनजाति गोंड और खरवार समुदाय के लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ‘’जनजातीय गौरव बुलंद है, बुलंद रहेगा’’, ‘’बिरसा मुंडा का उलगुलान जारी है, जारी रहेगा’’ और ‘’हमारी धरती, हमारा राज’’ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता वरिष्ठ आदिवासी नेता जीउत गोंड ने कहा कि आदिवासी समुदाय को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षशील रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सभी पीड़ित संगठित हो जाएं तो वे बड़ी ताकत बन जाते हैं। इसके लिए गांव-गांव में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम खरवार ने गोंड और खरवार समुदाय की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही हैं, लेकिन दूसरी ओर गोंड और खरवार समुदाय के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र सुगमता से जारी करने के मामले में उदासीनता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय में शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

शिक्षा और संगठन के बल पर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी। इस मौके पर अरविंद गोंडवाना, सुरेश शाह, मनोज शाह, सुदेश शाह, आशुतोष गोंड, उपेंद्र गोंड, अंगेश गोंड, बरमेश्वर गोंड, अरविंद कुमार गोंड, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गोंड, जीतन गोंड, मनोज गोंड, महावीर गोंड, राजीनंद गोंड,अर्पित गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed