{"_id":"6a762facaf9d4a875d0ea610","slug":"bike-theft-case-reaches-court-order-issued-to-register-an-fir-ballia-news-c-190-1-ana1001-170371-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कोर्ट पहुंचा बाइक चोरी का मामला प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कोर्ट पहुंचा बाइक चोरी का मामला प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया
विज्ञापन
बलिया। शहर के न्यायालय परिसर, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक बाइक चोरी का मामला न्यायालय पहुंचा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने जेपी नगर से बाइक चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
सदर कोतवाली के रामपुर महावल निवासी रोहित कुमार वर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक जनवरी 2026 को पत्नी की मौत की सूचना पर वह मोटरसाइकिल से ससुराल जेपी नगर गया। वहां पहले से पुलिस मौजूद थी।
आरोप है कि पुलिस उसे और उसके भाई को बाइक समेत थाने ले गई और अगले दिन दहेज हत्या के मुकदमे में जेल भेज दिया। रोहित के मुताबिक जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसे बाइक के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। उसने आशंका जताई कि उसके जेल जाने के बाद ससुराल परिसर से बाइक चोरी हो गई। साथ ही बाइक का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किए जाने की आशंका भी जताई। 13 मई को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया।