{"_id":"67c4a8ea780a714cc70c86f4","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-scorpio-ballia-news-c-190-1-bal1001-134702-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गड़वार/सुखपुरा। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी-बांसडीह मुख्य मार्ग पर बभनौली मोड़ के समीप शनिवार की देर रात मोटरसाइकिल में स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी।
बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक युवक को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन मऊ ले गए, मऊ से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
गड़वार कस्बा निवासी प्रद्युम्न साहनी (25) अपने भांजे गोलू निवासी रामपुर चिट के साथ बाइक से शनिवार की शाम को मनियर में एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गया था। वहां से लौटते समय बेरुआरबारी- बांसडीह मुख्य मार्ग पर बभनौली मोड़ के समीप स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्काॅर्पियो चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताला पहंुचाया। वहीं, दूसरे घायल युवक गोलू का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। युवक मजदूरी करता था और अविवाहित था। संवाद