फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike riders collided with a truck parked on Jai Prabha Setu, both died

Ballia News: जय प्रभा सेतु पर खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार, दोनों की मौत

Tue, 22 Jul 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bike riders collided with a truck parked on Jai Prabha Setu, both died
जयप्रकाश नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया-मांझी मार्ग के जयप्रभा सेतु पर सोमवार की रात बाइक सवार खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दीपक मांझी (20) व दीपक शाह (21) निवासी दयालपुर छपरा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चांददीयर पुलिस चौकी ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बिहार छपरा मांझी थाना क्षेत्र के दयालपुर जनता बाजार गांव निवासी दीपक मांझी, अपने साथी दीपक शाह के साथ बाइक से किसी से मिलने बैरिया थाना क्षेत्र में आए थे। रात में घर लौटते समय किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान जयप्रभा सेतु के पाया नंबर चार व पांच के बीच खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मांझी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दीपक मांझी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दीपक शाह को छपरा जिला अस्पताल रेफर किया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दीपक शाह की मौत हो गई। इस बाबत थाना प्रभारी बैरिया राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, मांझी थाना प्रभारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि दोनों बाइक सवार की मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed