फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider returning after exam dies in accident

Ballia News: परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत

Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning after exam dies in accident
रसड़ा (बलिया)। नगरा मार्ग पर सिंगही चट्टी के समीप सोमवार को दोपहर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें 12वीं के छात्र सक्षम सिंह (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव निवासी सक्षम सिंह गांव के साथी आदर्श सिंह एवं अनुराग सिंह के साथ बाइक से अखनपुरा स्थित स्कूल में 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा था।
विज्ञापन

नगरा की तरफ से गाजीपुर के थाना मोहम्मदाबाद के मालिकचक निवासी पवन कुमार (16) वर्ष बाइक से आ रहा था। सिंगही चट्टी के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची। घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्र सक्षम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सक्षम की बाइक पर सवार अनुराग सिंह एवं आदर्श सिंह को मामूली चोट आई। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। उधर, मौत की खबर लगते ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed