फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider dies after being hit by truck, one serious

ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर

Mon, 08 Aug 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck, one serious
चिलकहर। फेफना-रसड़ा मार्ग के चिलकहार स्टेशन मोड़ के समीप शनिवार की देरशाम ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे को मऊ के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। धक्का मारने के बाद चालक रफ्तार बढ़ाते हुए ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर निवासी संजय राम 35 पुत्र मदन राम व रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी संजीव राम 36 पुत्र बब्बन राम शनिवार की देर रात चिलकहर रेलवे स्टेशन की तरफ से मुख्य मार्ग पर जा रहे थे। इसी बीच फेफना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने संजय राम को मृत घोषित कर दिया वहीं मऊ में संजीव राम का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed